AI पर भारी खर्च से घबराए निवेशक! Tesla के शेयर 15% लुढ़के, Nasdaq 2.15% फिसला

AI कंपनियों का कर्ज के दम पर विस्तार भारी पड़ने लगा है। निवेशक AI पर हो रहे भारी खर्च से घबराए हुए हैं। इसकी वजह से Nasdaq 2.15% तक लुढ़क गया। टेस्ला के शेयरों में 14% की गिरावट आई है।

AI Spending vs Investor : AI पर बढ़ते कैपेक्स को लेकर इंवेस्टर्स की चिंता के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। तिमाही नतीजों के बाद टेस्ला (TSLA) के शेयर 15% तक टूट गए हैं। टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 2.5% गिर गया। यह गिरावट इंवेस्टर्स के बदलते रुख को दर्शाती है, क्योंकि वॉल स्ट्रीट अब AI को लेकर लॉन्ग टर्म उत्साह से हटकर कंपनियों की शॉर्ट टर्म मुनाफा और फ्री कैश फ्लो पर अधिक ध्यान दे रही है।

AI Spending vs Investor

एआई पर खर्च ने बढ़ाई चिंता

Tesla के अलावा Alphabet, Apple जैसे टेक दिग्गजों के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। Alphabet में 8% की गिरावट आई। वहीं, Apple के शेयर में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने के बाद निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भविष्य की परियोजनाओं पर बढ़ते खर्च को लेकर रही। इसका असर पूरे अमेरिकी शेयर बाजार पर पड़ा और S&P 500 इंडेक्स 1.55% गिरकर बंद हुआ।

End of Feed