Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने ढाई गुना से भी ज्यादा कर दी रकम, आ गई दो सीरीज के लिए प्रीमैच्योर रिडम्पशन डेट

Sovereign Gold Bond: SGB पर रिटर्न की कैलकुलेशन 2.50% के सालाना ब्याज को शामिल किए बिना की गई है, जो बॉन्ड की पूरी अवधि के दौरान हर साल दो बार दिया जाता है। यानी इसे जोड़ लें तो रिटर्न और भी ज्यादा हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड निवेशकों की मौज
  • ढाई गुना हो गया पैसा
  • दो सीरीज के लिए प्रीमैच्योर रिडम्पशन डेट आ गई

Sovereign Gold Bond: 2017-18 की सीरीज VII और 2018-19 की सीरीज III से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजनाओं से निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने समय से पहले रिडम्पशन प्राइस (Premature Redemption Price) 7,637 रु प्रति यूनिट तय किया है। यह रिडम्पशन ऑप्शन 13 नवंबर, 2024 से उपलब्ध हो गया है। जिन लोगों ने 2017-18 सीरीज VII में 2,934 रु प्रति ग्राम के इश्यू प्राइस पर निवेश किया था, उनके लिए 7,637 रु प्रति यूनिट का रिडम्पशन प्राइस लगभग 160% का रिटर्न दर्शाता है। यानी पैसा ढाई गुना से भी अधिक। इसी तरह, 2018-19 सीरीज III की कीमत 3,183 रु प्रति ग्राम थी। उसमें निवेश करने वालों को लगभग 140% का लाभ हुआ।

Sovereign Gold Bond Scheme

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

ये भी पढ़ें -

End of Feed