बिजनेस

Equity Mutual Funds: सितंबर में 10% घटा इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश, जानिए वजह

Investment in Equity Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स निवेश अगस्त की तुलना सितंबर में 10 प्रतिशत घट गया है। इस महीने 34,419 करोड़ रुपये निवेश आया। जानिए वजहें।

Image

इक्विटी म्यूचुअल फंड में कम हुआ निवेश

Investment in Equity Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में सितंबर के दौरान 34,419 करोड़ रुपये निवेश आया जो अगस्त की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट है। म्यूचुअल फंड निकाय ने यह जानकारी दी। क्षेत्र आधारित कोष और बड़ी कंपनियों के कोष में निवेश में भारी गिरावट आने से मासिक स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के गुरुवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर, 2024 इक्विटी फंड में शुद्ध प्रवाह का लगातार 43वां महीना रहा है।

निवेश घटने की ये है वजह

म्यूचुअल फंड उद्योग ने अगस्त महीने में 1.08 लाख करोड़ रुपये की निकासी देखी थी जबकि सितंबर में यह निकासी 71,114 करोड़ रुपये रही। ऋण योजनाओं में 1.14 लाख करोड़ रुपये की निकासी होने के कारण भारी प्रवाह हुआ। इस निकासी के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन-अधीन शुद्ध परिसंपत्तियां पिछले महीने बढ़कर 67 लाख करोड़ रुपये हो गईं जबकि अगस्त के अंत में यह 66.7 लाख करोड़ रुपये थीं।

अप्रैल के बाद सबसे निचला स्तर

आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी-केंद्रित योजनाओं में पिछले महीने 34,419 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जो अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है। अगस्त के 38,239 करोड़ रुपये और जुलाई के 37,113 करोड़ रुपये की तुलना में यह प्रवाह काफी कम था। इसके अलावा इक्विटी योजनाओं में जून और मई में क्रमशः 40,608 करोड़ रुपये और 34,697 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

इक्विटी योजनाओं के भीतर क्षेत्र आधारित कोषों ने समीक्षाधीन महीने में 13,255 करोड़ रुपये के उच्चतम शुद्ध प्रवाह के साथ निवेशकों को आकर्षित किया। हालांकि, अगस्त के 18,117 करोड़ रुपये की तुलना में प्रवाह कम रहा। इसके अलावा बड़ी कंपनियों से जुड़े कोषों में भी प्रवाह 2,637 करोड़ रुपये से घटकर 1,769 करोड़ रुपये रह गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article