बिजनेस

BoB की 444 दिन की FD में करें 2 लाख रुपए का निवेश, मैच्योरिटी पर पाएं इतना फिक्स्ड ब्याज

इस स्कीम का नाम BOB Square Drive Deposit Scheme है। यह योजना खास तौर पर 444 दिनों के लिए है और इसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इस स्कीम में 2 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 444 दिन बाद आपको कितने रुपए मिलेंगे?

Image

BOB Square Drive Deposit Scheme

अगर आप भी बाजार की उतार चढ़ाव के बीच कमाई का मौका तलाश रहे हैं तो देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की स्पेशल एफडी आपके काम की साबित हो सकती है। BOB ने ग्राहकों के लिए एक नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम का नाम BOB Square Drive Deposit Scheme है। यह योजना खास तौर पर 444 दिनों के लिए है और इसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इस स्कीम में 2 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 444 दिन बाद आपको कितने रुपए मिलेंगे, आइए जानते हैं...

444 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

सामान्य नागरिकों को इस FD में सालाना 7.15 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ये 7.65 फीसदी है। सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ऊपर) को इस फिक्स्ड डिपॉजिट में 7.75 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।

2 लाख रुपये पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई ग्राहक इस FD स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करता है, तो 444 दिन बाद सामान्य ग्राहक 6.70 फीसदी सालाना रिटर्न के मुताबिक मैच्योरिटी पर करीब 216,879 रुपए। वहीं सीनियर सिटीजन को करीब 2,24,900 रुपये और सुपर सीनियर सिटीजन को करीब 2,25,200 रुपये मिलेंगे। बता दें, ये रकम अनुमानित है और ब्याज दरों पर आधारित है। वास्तविक राशि ब्याज दर और बैंक की गणना के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।

Callable और Non-Callable FD

बैंक ऑफ बड़ौदा की यह नई स्कीम दो विकल्पों में आती है, Callable FD इसमें ग्राहक मैच्योरिटी से पहले पैसा निकाल सकते हैं। दूसरी है Non-Callable FD इसमें मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालना संभव नहीं है। अगर निकाला तो जुर्माना लगेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article