यस बैंक ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया स्पेशल सैलरी अकाउंट, जानें इसके फायदे

International Womens Day 2026: यस बैंक (Yes Bank) ने महिला दिवस से पहले कामकाजी महिलाओं के लिए एक खास सैलरी अकाउंट लॉन्च किया है। बैंक के मुताबिक यह अकाउंट महिलाओं की वित्तीय जरूरतों, हेल्थ और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस खाते के जरिए महिलाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर सेविंग, सुरक्षा और निवेश से जुड़ी कई सुविधाएं मिलेंगी।

International Womens Day 2026: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले कामकाजी महिलाओं के लिए एक खास सैलरी अकाउंट लॉन्च किया है। बैंक का कहना है कि यह अकाउंट महिलाओं की वित्तीय जरूरतों के साथ-साथ उनकी लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी जरूरतों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस अकाउंट के जरिए बैंक महिलाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सुविधाएं देना चाहता है, जिससे वे अपनी बचत, सुरक्षा और निवेश को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें।

Bank se judi khabren, Bank se judi jankari, Yes Bank, YES Essence Women Salary Account, International Womens Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिलाओं के लिए यस बैंक की खास पहल (तस्वीर-X/istock)

YES Essence Women’s Salary Account की शुरुआत

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक बैंक ने इस नए खाते का नाम YES Essence Women’s Salary Account रखा है। बैंक के मुताबिक यह अकाउंट खासतौर पर कामकाजी महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें वित्तीय सुरक्षा, हेल्थकेयर सुविधाएं, लाइफस्टाइल बेनिफिट और वेल्थ क्रिएशन से जुड़ी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी। बैंक का कहना है कि इस पहल का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से ज्यादा सशक्त बनाना और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बनाना है।

End of Feed