बिजनेस

CCD Insolvency: कॉफी डे एंटरप्राइजेज के खिलाफ दिवाला प्रोसेस फिर से शुरू, CCD चेन की है ओनर

CCD Insolvency Proceedings: कैफे कॉफी डे चेन की मालिक कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है, क्योंकि अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी उच्चतम न्यायालय की निर्धारित 21 फरवरी की समयसीमा के भीतर आदेश पारित नहीं कर सका।

Image

कॉफी डे एंटरप्राइजेज की बढ़ी मुश्किल

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉफी डे एंटरप्राइजेज की बढ़ी मुश्किल
  • दिवाला प्रोसेस फिर से शुरू
  • CCD चेन की है ओनर

CCD Insolvency Proceedings: कैफे कॉफी डे चेन की मालिक कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है, क्योंकि अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी उच्चतम न्यायालय की निर्धारित 21 फरवरी की समयसीमा के भीतर आदेश पारित नहीं कर सका। सीडीईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की चेन्नई पीठ ने अपने निलंबित बोर्ड के निदेशक द्वारा दायर अपील पर सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

ये भी पढ़ें -

क्या है मामला

इसमें कहा गया, ‘‘ चूंकि उच्चतम न्यायानय के निर्देशानुसार अपील का निपटारा 21 फरवरी 2025 तक नहीं किया गया है, इसलिए कॉरपोरेट देनदार के कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पर रोक के संबंध में एनसीएलएटी द्वारा पारित आदेश निरस्त माना जाता है। इसलिए, कॉरपोरेट देनदार का सीआईआरपी पुनः शुरू होता है तथा आईआरपी की शक्तियां 22 फरवरी 2025 से प्रभावी रूप से बहाल की जाती हैं।’’

आदेश सुरक्षित रख लिया गया

कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘ हालांकि, एनसीएलएटी ने आदेश सुरक्षित रख लिया है और अभी तक उसे सुनाया नहीं गया है।’’

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने 14 अगस्त 2024 को आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (आईडीबीआईटीएसएल) की याचिका पर एनसीएलटी के सीडीईएल के खिलाफ शुरू की गई दिवाला कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

उच्चतम न्यायालय में चुनौती

हालांकि, आईडीबीआईटीएसएल ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायालय ने 31 जनवरी 2025 को एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ को निर्देश दिया था कि वह 21 फरवरी, 2025 से पहले लंबित अपील का निपटारा करे। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article