Infosys के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नवंबर से बढ़ाई जाएगी सैलरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 13, 2023, 03:50 PM IST

Infosys to Hike Employee Salaries: कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 7,500 की गिरावट आई है और यूटिलाइजेशन 81% रही है। इंफोसिस के वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।

Infosys to Hike Employee Salaries: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के कर्मचारियों का सैलरी इंक्रिमेंट को लेकर चल रहा लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने ये ऐलान किया है कि वो 1 नवंबर को कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 7,500 की गिरावट आई है और यूटिलाइजेशन 81% रही है। इस तिमाही में कंपनी की एट्रीशन दर 17.3% घटकर 14.6% पर आ गई है।

Infosys to Hike Employee Salaries

इंफोसिस के वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।

कर्मचारियों की भर्ती में दिखी गिरावट

इंफोसिस के वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट 7,530 कर्मचारियों की है। जिससे कुल कर्मचारियों की संख्या 328,764 हो गई है। इसमें कंपनी के पास खास फ्रेशर बैच भी है। साथ कंपनी इस साल कैंपस का दौरा नहीं करने की भी बात कही है। पिछली तिमाही में इंफोसिस में 6,940 की कर्मचारियों गिरावट दर्ज की गई। इसके पीछे की वजह कंपनी द्वारा नियुक्तियों को धीमा करना रहा था।

End of Feed