क्या था पैमाना
टाइम मैगजीन ने कंपनी में कर्मचारियों की संतुष्टि के हिसाब और उनके फीडबैक के अनुसार विश्व की टॉप कंपनियों की लिस्ट को तैयार की है। इस लिस्ट को बनाने के लिए कंपनियों के तीन साल के डाटा का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इस लिस्ट में केवल उन कंपनियों को शामिल किया गया है जिनकी कमाई कम से कम 10 करोड़ डॉलर रही है और जिन्होंने साल 2020 से 2022 के बीच पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है। इन सभी पैमानों पर इंफोसिस आगे रही जिसकी वजह से उसे 100 लिस्ट में स्थान मिला।
पहले नंबर पर कौन सी कंपनी
टाइम मैगजीन के अनुसार विश्व की टॉप चार कंपनियों के नाम माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), एपल (Apple), अल्फाबेट (Alphabet) और मेटा (Meta) हैं। वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सबसे हालिया वित्तीय वर्ष में 72 बिलियन डॉलर कमाए, जो 2020 से 63% की वृद्धि है, जबकि कुल कार्बन उत्सर्जन में 0.5% की कमी लाई है।
महिंद्रा ग्रुप का 210 वां स्थानइंफोसिस (Infosys) ने जहां 100 में स्थान में बनाया है वहीं इसके अलावा 7 और भारतीय कंपनियों जिन्होंन टॉप 750 कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई है। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने इस लिस्ट में 174 वां स्थान हासिल किया है। वहीं आनंद महिंद्रा की महिंद्रा ग्रुप का 210 वां स्थान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और कंपनी को टाइम मैगजीन ने 248 वां स्थान मिला है। HCL Technologies को इस लिस्ट में 262 वां स्थान, एचडीएफसी बैंक को 418 वां स्थान, WNS Global Services का स्थान 596 वां और ITC को इस लिस्ट में 672 वां स्थान मिला है।
