बिजनेस

Infosys Share: औंधे मुंह गिरा इंफोसिस का शेयर ! 5 फीसदी आया नीचे, मॉर्गन स्टेनली की नई रिपोर्ट का असर

Infosys Share Price: बुधवार को इंफोसिस के शेयरों में करीब 5% की गिरावट आई है। दरअसल मॉर्गन स्टेनली ने इसकी रेटिंग को 'ओवरवेट' से घटाकर 'इक्वल-वेट' कर दिया, जिसके पीछे सुस्त ग्रोथ और वैल्यूएशन प्रेशर जैसे कारण बताए गए।

Image

Infosys के शेयर में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Infosys के शेयर में गिरावट
  • 5 फीसदी फिसला शेयर
  • मॉर्गन स्टेनली ने घटाई रेटिंग

Infosys Share Price: बुधवार को इंफोसिस के शेयरों (Infosys Share Price) में करीब 5% की गिरावट आई है। दरअसल मॉर्गन स्टेनली ने इसकी रेटिंग को 'ओवरवेट' से घटाकर 'इक्वल-वेट' कर दिया, जिसके पीछे सुस्त ग्रोथ और वैल्यूएशन प्रेशर जैसे कारण बताए गए। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए अपने टार्गेट प्राइस को भी 2,150 रुपये से घटाकर 1,740 रुपये कर दिया है। करीब पौने 11 बजे BSE पर इंफोसिस (Infosys) का शेयर 1660.60 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 82.15 रु या 4.95 फीसदी की गिरावट के साथ 1578.45 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

दो-दो निगेटिव जोखिम (Infy Share Price)

मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स के अनुसार, "हमें भारतीय आईटी सर्विसेज की रेवेन्यू ग्रोथ और वैल्यूएशन मल्टीपल्स दोनों के लिए निगेटिव जोखिम उभरते हुए दिखाई दे रहे हैं।" रुपये में कमजोरी के बावजूद इस साल भारतीय आईटी शेयर जूझ रहे हैं, जिसका कारण संभावित अमेरिकी आर्थिक मंदी और ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता की चिंता है।

रियल एस्टेट के बाद सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2025 में 14% गिर गया है, जो इस सेक्टर के लिए एक दुर्लभ कमजोरी वाला साल जा रहा है।

नॉर्थ अमेरिका इंफोसिस के लिए अहम (Infosys Share)

नॉर्थ अमेरिका इंफोसिस के लिए एक अहम बाजार बना हुआ है, जिसने वित्त वर्ष 24 में इसके रेवेन्यू में 60% से अधिक का योगदान दिया। जैसे-जैसे बिजनेस सेंटीमेंट कमजोर होता जा रहा है, निवेशक भारतीय आईटी सर्विसेज के लिए व्यापक मांग के आउटलुक पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article