बिजनेस

Infosys Salary Hike: इंफोसिस ने कर्मचारियों के भेजे सैलरी रिवीजन लेटर ! 8 फीसदी तक बढ़ाया वेतन

Infosys Salary Revision Letters: आईटी सर्विस कंपनी इंफोसिस ने मंगलवार को कर्मचारियों को सैलरी रिवीजन लेटर भेजा है, जिसमें अधिकतर कर्मचारियों की सैलरी में 5% से 8% के बीच वृद्धि की गयी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सॉलिड और शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, जिनकी संख्या कम है, को डबल डिजिट (कम से कम 10 फीसदी) में वृद्धि मिली है।

Image

इंफोसिस ने बढ़ाई सैलरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस ने बढ़ाई सैलरी
  • 8 फीसदी तक बढ़ाया वेतन
  • कर्मचारियों के भेजे सैलरी रिवीजन लेटर

Infosys Salary Revision Letters: आईटी सर्विस कंपनी इंफोसिस ने मंगलवार को कर्मचारियों को सैलरी रिवीजन लेटर भेजा है, जिसमें अधिकतर कर्मचारियों की सैलरी में 5% से 8% के बीच वृद्धि की गयी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सॉलिड और शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, जिनकी संख्या कम है, को डबल डिजिट (कम से कम 10 फीसदी) में वृद्धि मिली है। कंपनी ने “अपेक्षाओं पर खरा उतरना”, “सराहनीय प्रदर्शन” और “बेहतर परफॉर्मेंस” के क्लासिफिकेशन के तहत सैलरी में वृद्धि की है।

ये भी पढ़ें -

किन लोगों को नहीं मिली ग्रोथ

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जो कर्मचारी "अपेक्षाओं पर खरे उतरे", उन्हें 5-7% की वृद्धि मिली, जबकि "सराहनीय" प्रदर्शन करने वालों को 7-10% की वृद्धि मिली। "Outstanding" प्रदर्शन करने वालों, जिनकी संख्या बहुत कम थी, को 10-20% की वृद्धि दी गई। कर्मचारियों के एक वर्ग ने ET को बताया कि "सुधार की आवश्यकता" कैटेगरी के तहत आने वालों को कोई वेतन वृद्धि नहीं मिली।

कुछ कर्मचारियों को 1 जनवरी से मिली बढ़ी हुई सैलरी

सैलरी वृद्धि में जॉब लेवल 5 (टीम लीडर तक) और जॉब लेवल 6 (वाइस प्रेसिडेंट से नीचे के मैनेजर) दोनों के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि JL5 के कर्मचारियों को 1 जनवरी के प्रभाव से नया वेतन मिला है, जबकि JL6 के कर्मचारियों को यह 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

इंफोसिस में कितने कर्मचारी

बता दें कि नवंबर 2023 में इंफोसिस ने आखिरी बार सैलरी बढ़ाई थी। उसके मुकाबले इस बार की गयी सैलरी में बढ़ोतरी 5-10% कम रही। कंपनी ने पिछले सप्ताह जो परफॉर्मेंस बोनस (वेरिएबल पे) भुगतान की घोषणा की थी, उसमें भी इसी तरह की गिरावट देखी गई थी।

यह बढ़ोतरी सितंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक के वैल्यूएशन पीरियड से संबंधित है, जिसके लिए एलिजिबल कर्मचारियों को दिसंबर में उनके रेटिंग लेटर मिले थे। बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर कंपनी के रोस्टर में करीब 323,000 कर्मचारी हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article