Infosys Q2 Results, Dividend: इन्फोसिस ने जारी किए सितंबर तिमाही के नतीजे, डिविडेंड का किया ऐलान, जानिए रिकॉर्ड और भुगतान डेट

Infosys Q2 Results, Dividend: इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (आईटी) कंपनी इंफोसिस ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही रिजल्ट की घोषणा की। 21 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

Infosys Q2 Results, Dividend: इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (IT) कंपनी इन्फोसिस लिमिटेड का नेट प्रोफिट चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.7 प्रतिशत बढ़कर 6,506 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने व्यापक वृद्धि के बाद आमदनी लक्ष्य बढ़ा दिया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 6,212 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने 21 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। 29 अक्तूबर 2024 को रिकॉर्ड तारीख और 8 नवंबर 2024 को भुगतान तिथि तय की है।

Infosys Q2 Results, Dividend

इंफोसिस ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किये

इन्फोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आमदनी 4.2 प्रतिशत बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस ने लगातार दूसरी तिमाही में 2024-25 वित्त वर्ष के लिए अपने आमदनी के लक्ष्य को बढ़ाया है। अब कंपनी को चालू वित्त वर्ष (2024-25) में आमदनी में 3.75 से 4.50 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो पिछली तिमाही में दिए गए 3 से 4 प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक है।

End of Feed