बिजनेस

Infosys Q2 Results, Dividend: इन्फोसिस ने जारी किए सितंबर तिमाही के नतीजे, डिविडेंड का किया ऐलान, जानिए रिकॉर्ड और भुगतान डेट

Infosys Q2 Results, Dividend: इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (आईटी) कंपनी इंफोसिस ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही रिजल्ट की घोषणा की। 21 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

Image

इंफोसिस ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किये

Photo : iStock

Infosys Q2 Results, Dividend: इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (IT) कंपनी इन्फोसिस लिमिटेड का नेट प्रोफिट चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.7 प्रतिशत बढ़कर 6,506 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने व्यापक वृद्धि के बाद आमदनी लक्ष्य बढ़ा दिया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 6,212 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने 21 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। 29 अक्तूबर 2024 को रिकॉर्ड तारीख और 8 नवंबर 2024 को भुगतान तिथि तय की है।

इन्फोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आमदनी 4.2 प्रतिशत बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस ने लगातार दूसरी तिमाही में 2024-25 वित्त वर्ष के लिए अपने आमदनी के लक्ष्य को बढ़ाया है। अब कंपनी को चालू वित्त वर्ष (2024-25) में आमदनी में 3.75 से 4.50 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो पिछली तिमाही में दिए गए 3 से 4 प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक है।

सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि हमने Q2 में निरंतर चालू में तिमाही-दर-तिमाही 3.1% की मजबूत वृद्धि की थी। वित्तीय सेवाओं में अच्छी गति के साथ विकास व्यापक आधार पर था। यह उद्योग विशेषज्ञता में हमारी ताकत, कोबाल्ट के साथ क्लाउड में बाजार अग्रणी क्षमताओं और टोपाज के साथ जनरेटिव एआई से उपजा है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे साथ साझेदारी करने के लिए क्लाइंट की प्राथमिकता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि Q2 में 2.4 अरब डॉलर के हमारे बड़े सौदे हमारी विभेदित स्थिति को दर्शाते हैं। मैं अपने कर्मचारियों के प्रति उनके अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभारी हूं क्योंकि हम अपने बाजार नेतृत्व को और मजबूत करते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article