बिजनेस

Infosys recruitment: इन्फोसिस ने इंटरव्यू लेने वालों को देगी धमाकेदार इनाम, हर साक्षात्कार पर सीधे आपके खाते में जाएंगे इतने रुपये

Infosys recruitment policy: इन्फोसिस ने पहली बार एक नई भर्ती रिवार्ड पॉलिसी शुरू की है, जिसके तहत वरिष्ठ कर्मचारी लेटरल हायरिंग के लिए इंटरव्यू लेने पर प्रति इंटरव्यू 700 रुपये का नकद इनाम प्राप्त करेंगे। यह नीति 1 जनवरी से प्रभावी है और पिछले पांच महीनों के इंटरव्यू भी इसमें शामिल हैं। एचआर टीम और कैंसिल हुए इंटरव्यू के लिए यह इनाम लागू नहीं होगा। यह कदम कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। वहीं, कंपनी के CEO सलील पारेख को वित्तीय वर्ष 2026 के लिए 22% वेतन वृद्धि दी गई है।

Image

इन्फोसिस ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों के लिए नई रिवार्ड पॉलिसी शुरू की है।

Photo : iStock

Infosys recruitment reward policy: भारत की आईटी इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने एक नई पहल करते हुए अपने कर्मचारियों के लिए भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने पर नकद इनाम की घोषणा की है। जहां एक ओर कंपनी अपने शीर्ष अधिकारियों को भारी वेतन वृद्धि दे रही है, वहीं अब वरिष्ठ कर्मचारी भी इंटरव्यू लेने के लिए हर सत्र पर 700 रुपये तक का इनाम पा सकेंगे। इस कदम से इन्फोसिस ने न सिर्फ अपने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है, बल्कि भर्ती प्रक्रिया को भी और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आइए जानते हैं इस नई पॉलिसी के पीछे की खास बातें।

इन्फोसिस भर्ती रिवार्ड पॉलिसी की खास बातें

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई नीति के तहत कर्मचारी पिछले 5 महीनों में लिए गए इंटरव्यू के लिए भी इनाम का दावा कर सकते हैं क्योंकि यह योजना 1 जनवरी से लागू की गई है। इस प्रोग्राम में एचआर और टैलेंट अक्विजीशन टीम के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। साथ ही, यदि कोई इंटरव्यू कैंसिल होता है या उम्मीदवार नहीं आता है, तो कर्मचारी को रिवॉर्ड नहीं मिलेगा।

कंपनी का मकसद और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

इन्फोसिस में काम करने वाले एक वरिष्ठ कर्मचारी ने बताया, "पहले हमें इंटरव्यू के लिए कोई नकद इनाम नहीं मिलता था, बल्कि सप्ताहांत में कैंपस पर लिए गए इंटरव्यू के लिए कंपनी कम्पेनसेटरी लीव देती थी।" इस नई नीति के जरिए कंपनी उन कर्मचारियों को खुश करना चाहती है जो वित्तीय वर्ष 2024 में मिली मामूली सैलरी वृद्धि (5-8 प्रतिशत) और मार्च 2025 तिमाही के कम प्रदर्शन बोनस से निराश थे।

इन्फोसिस के CEO को भारी वेतन वृद्धि

वहीं, कंपनी के CEO सलील पारेख को वित्तीय वर्ष 2026 के लिए 22 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी गई है। उनका वार्षिक वेतन अब लगभग 80.62 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही, उन्हें 3,82,071 रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (RSUs) भी कंपनी ने पुरस्कार स्वरूप दिए हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article