Infosys Q1 Results: मुनाफा 12% बढ़कर ₹7,769 करोड़ हुआ, आशीष कुमार दास होंगे नए CEO

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹7,769 करोड़ रहा।

Infosys Q1 Results: मार्केट कैप के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी, Infosys ने गुरुवार को अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY27) के तिमाही रिजल्ट जारी किए। आईटी कंपनी इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत मुनाफा 12.2 प्रतिशत बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आमदनी 14 प्रतिशत के उछाल के साथ 48,211 करोड़ रुपये रही। हालांकि, मार्च तिमाही के ₹8,501 करोड़ के प्रॉफ़िट के मुकाबले इसमें 8.6% की तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) गिरावट है। EBIT सालाना 15.4% और तिमाही 4.3% बढ़कर ₹10,163 करोड़ हो गया, जबकि EBIT मार्जिन 21.1% रहा; इसमें सालाना 0.3 प्रतिशत अंक और तिमाही 0.1 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। बेसिक अर्निंग्स पर शेयर (EPS) ₹19.19 रहा, जो सालाना 14.9% ज्यादा है।

Infosys

इंफोसिस

कंपनी ने FY27 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को भी संशोधित किया है। इसने ऊपरी सीमा को पहले की 1.5%-3.5% रेंज से घटाकर 1.5%-3% कर दिया है, जबकि इस फाइनेंशियल ईयर के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस को 20%-22% पर ही बनाए रखा है।

End of Feed