बिजनेस

Infosys Q1 FY26 Result: इन्फोसिस का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 8.6% बढ़कर ₹6,921 करोड़ पहुंचा

Infosys Q1 FY26 Result: सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 8.6% बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व वृद्धि का अनुमान 1-3% रखा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 6,368 करोड़ रुपये था।

Image

इन्फोसिस का जून तिमाही का मुनाफा बढ़ा (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Infosys Q1 FY26 Result: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ₹6,921 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹6,368 करोड़ के मुकाबले 8.6% अधिक है।

परिचालन आय में 7.53% की वृद्धि

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक इन्फोसिस ने शेयर बाजार को सूचित किया कि उसकी परिचालन आय ₹42,279 करोड़ रही, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹39,315 करोड़ के मुकाबले 7.53% अधिक है।

तिमाही-दर-तिमाही तुलना: मुनाफे में मामूली गिरावट

हालांकि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही की तुलना में, इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 1.5% घटा है, लेकिन राजस्व में 3.3% की वृद्धि हुई है।

सीईओ सलिल पारेख का बयान

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने तिमाही प्रदर्शन पर कहा कि यह प्रदर्शन हमारी AI क्षमताओं की मजबूती, ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध और हमारे 3 लाख से अधिक कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तिमाही में $3.8 बिलियन (करीब ₹31,500 करोड़) के बड़े सौदे किए गए हैं, जो कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को दर्शाते हैं।

राजस्व वृद्धि का अनुमान अब 1-3%

इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को संशोधित किया है। अब कंपनी को स्थिर मुद्रा (constant currency) में 1% से 3% की वृद्धि की उम्मीद है, जबकि पहले यह अनुमान 0% से 3% था।

शेयर बाजार में हल्की गिरावट

बुधवार को बीएसई पर इन्फोसिस का शेयर 0.90% गिरकर ₹1,556 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि कंपनी के नतीजों की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article