Infosys Foundation Sudha Murthy Motivational Quotes: भारत और ब्रिटेन में सुधा मूर्ति को लेकर अचानक काफी चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, सुधा मूर्ति कोई और नहीं बल्कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास हैं। सुधा मूर्ति ने कहा है कि ऋषि सुनक को उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाने में सबसे बड़ा हाथ है। इतना जानने के बाद तो आपको मालूम ही चल गया होगा कि सुधा मूर्ति कोई साधारण महिला नहीं हैं। सुधा मूर्ति ने कई लोगों के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाई है। सुधा की बातें और सिद्धांत एक व्यक्ति को असाधारण जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

sudha murthy, narayan murthy, rishi sunak, infosys
लेकिन, सुधा मूर्ति के इंट्रोडक्शन में उन्हें सिर्फ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की सास बताना ही काफी नहीं है। सुधा मूर्ति, भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के फाउंडर और जाने-माने बिजनेसमैन नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।

sudha murthy, narayan murthy, rishi sunak, infosys
सुधा मूर्ति इंफोसिस के मालिक की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास होने के साथ ही एक मशहूर लेखक, समाजसेवी और शिक्षक भी हैं। इतना ही नहीं, वे इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।

sudha murthy, narayan murthy, rishi sunak, infosys
समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए साल 2006 में सुधा मूर्ति को भारत सरकार ने देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं, साल 2023 में सुधा को भारत सरकार ने तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

sudha murthy, narayan murthy, rishi sunak, infosys
सुधा मूर्ति ने अभी हाल ही में एक बयान दिया था कि उन्होंने अपने पति नारायण मूर्ति को एक बिजनेसमैन बनाया, ठीक ऐसे ही उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने अपने पति ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाया।
