Infosys ने निवेशकों को दिया तोहफा, 26 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

Infosys Q2 Results 2026: इंफोसिस ने दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने 3 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख के आधार पर डिविडेंड पाने के पात्र शेयरधारकों का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, 11 नवंबर 2026 को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

Infosys

निवेशकों की हुई मौज, Infosys ने किया डिविडेंड का ऐलान

दूसरी तिमाही के नतीजे जारी

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 6 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 7,364 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि, कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में कटौती की है।

End of Feed