RBI MPC : आम आदमी को झटका! रिजर्व बैंक का अनुमान, महंगाई बढ़ेगी, GDP घटेगी

रिजर्व बैंक की MPC समिति ने भले ही रेपो रेट स्थिर रखते हुए बड़ी राहत दी है लेकिन महंगाई बढ़ने का अनुमान बढ़ा दिया है जो आम आदमी के लिए बड़ा झटका है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में पिछले तीन दिनों से चल रही मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम बैठक के नतीजे आ चुके हैं। इस बार केंद्रीय बैंक के सामने कई मोर्चों पर बड़ी और गंभीर चुनौतियां थीं। बाजार और आर्थिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये को संभालने और महंगाई पर लगाम कसने के लिए शायद आरबीआई इस बार ब्याज दरों (Repo Rate) में बढ़ोतरी कर सकता है। हालांकि, ज्यादातर आर्थिक मामलों के एक्सपर्ट्स का यही मानना था कि रिजर्व बैंक फिलहाल ब्याज दरों को स्थिर रखेगा। उम्मीद के मुताबिक, आरबीआई ने अपनी इस नीति में कोई बदलाव नहीं किया है और रेपो रेट को पुराने स्तर पर ही बरकरार रखा है।

RBI MPC GDP

महंगाई का झटका

वहीं, RBI ने आम जनता को बड़ा झटका भी दिया है, रिजर्व बैंक की MPC समिति ने महंगाई का अनुमान बढ़ा दिया है और GDP का अनुमान घटा दिया है। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए देश की वास्तविक जीडीपी (GDP) वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। केंद्रीय बैंक ने इसे पहले के 6.9% के अनुमान से कम करके अब 6.6% कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आरबीआई को अब आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी धीमी रहने की उम्मीद है। देश की विकास दर के अनुमान में यह कटौती अचानक नहीं की गई है, बल्कि इसके पीछे दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल, वैश्विक अनिश्चितताएं, बढ़ती लागत और बाहरी कड़े आर्थिक हालात जिम्मेदार हैं। इन तमाम वजहों को देखते हुए केंद्रीय बैंक को अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं।

End of Feed