Salary Hike Expectations: अगले साल कितना मिलेगा आपको इंक्रीमेंट? ये आंकड़ें जान अभी से झूमने लगेंगे

Salary Incriment in 2025: अगले साल सबसे ज्यादा 10 फीसदी सैलरी मेडिसिन सेक्टर में हो सकती है जबकि इंफ्रस्ट्रक्चर में 9.9 फीसदी, बीमा (9.7 फीसदी) और खुदरा (9.6 फीसदी) में भी वेतन बढ़ोतरी औसत स्तर से अधिक होने की संभावना है। भारतीय कॉरपोरेट जगत 9.5 फीसदी की वेतन बढ़ोतरी के साथ समूचे क्षेत्र में सबसे आगे है।

Salary Hike: भारत में कंपनियां अपने कर्मचारियों को 2025 में 9.5 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की पेशकश कर सकती हैं जो इस साल की वास्तविक वेतन बढ़ोतरी के बराबर ही है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया। डब्ल्यूटीडब्ल्यू की नवीनतम वेतन बजट योजना रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में औसत वेतन बढ़ोतरी 2025 में 9.5 फीसदी रहने का अनुमान है। यह 2024 की वास्तविक वेतन बढ़ोतरी के बराबर ही है जो इस साल 9.5 फीसदी रही है।

Central Employees Salary Hike, 8th Pay Commission, When will 8th Pay Commission come, Basic Salary Hike, DA Hike

सैलरी इंक्रीमेंट।

किस क्षेत्र में कितना इंक्रीमेंट होने के चांस

अगले साल सर्वाधिक 10 फीसदी वेतन बढ़ोतरी औषधि क्षेत्र में होने की संभावना है जबकि विनिर्माण (9.9 फीसदी), बीमा (9.7 फीसदी) और खुदरा (9.6 फीसदी) में भी वेतन बढ़ोतरी औसत स्तर से अधिक होने की संभावना है। हालांकि वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर और कारोबार सेवा क्षेत्र में वेतन बढ़ोतरी नौ फीसदी ही रहने का अनुमान है जो सामान्य उद्योग औसत 9.5 फीसदी से कम है।

End of Feed