बिजनेस

IndusInd Bank share : इंडसइंड बैंक के शेयरों में रिकॉर्ड गिरावट! निवेशकों के करोड़ों डूबे – अब आगे क्या?

IndusInd Bank share price: इंडसइंड बैंक के शेयरों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी है। बैंक के शेयर बुधवार को 7.7% तक टूट गए और ₹605.40 के निचले स्तर पर पहुंच गए। छह सत्रों में 38% से अधिक गिरावट देखी गई, जिसका कारण आंतरिक अकाउंटिंग गड़बड़ियां बताई जा रही हैं।

Image

इंडसइंड बैंक।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

IndusInd Bank share price: इंडसइंड बैंक के शेयरों में बुधवार को 7% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लगातार छठे दिन बैंक के शेयरों में गिरावट जारी रही। बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर 7.7% तक लुढ़ककर ₹605.40 के नए निचले स्तर पर पहुंच गए। पिछले छह कारोबारी सत्रों में बैंक के शेयरों में 38% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मंगलवार को आई, जब बैंक के शेयरों में 27% की गिरावट देखी गई। यह भारी गिरावट बैंक द्वारा आंतरिक डेरिवेटिव से संबंधित विसंगतियों के खुलासे के बाद आई है।

बुधवार सुबह 9:35 बजे, इंडसइंड बैंक के शेयर बीएसई पर ₹655.50 प्रति शेयर के भाव पर 0.07% की मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। निवेशकों की नजर अब बैंक के आगे के कदमों और नियामकीय जांच पर टिकी हुई है।

इंडसइंड बैंक पर अब 49 विश्लेषकों की राय है, जिनमें से 10 ने अब इसे "बेचने" या इसके बराबर की रेटिंग दी है। उनमें से 18 ने इसे "होल्ड" रेटिंग दी है, जबकि 21 ने अपनी "खरीदने" की सिफारिश को बरकरार रखा है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article