बिजनेस

स्वतंत्रता दिवस के मौके इंडिगो ने उठाया बड़ा कदम, 77 महिला पायलटों को दी नौकरी

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने 77 महिला पायलटों को नौकरी दी। अब इस कंपनी में 800 से ज्यादा महिला पायलट हो गई हैं।

Image

इंडिगो ने 77 महिला पायलटों को दी नौकरी

Independence Day: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अपने एयरबस और एटीआर विमानों के लिए बुधवार को 77 महिला पायलटों को शामिल किया। इसके साथ ही, एयरलाइन कंपनी में 800 से ज्यादा महिला पायलट हो गई हैं।

एयरलाइन ने बयान में कहा कि देश की स्वतंत्रता के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एयरबस बेड़े में 72 महिला पायलटों और एटीआर बेड़े में पांच महिला पायलटों को शामिल किया जाना एक मील का पत्थर है। एयरलाइन ने कहा कि कंपनी में लगभग 14 प्रतिशत महिला पायलट हैं, जबकि वैश्विक औसत सात से नौ प्रतिशत महिला पायलट का है।

इंडिगो में उड़ान परिचालन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन आशिम मित्रा ने कहा कि एयरलाइन ने हमेशा ऐसे कार्यस्थल को बढ़ावा दिया है जो विविधता और समावेशिता पर आधारित हो। इंडिगो ने ‘जीवन चक्र’ पहल शुरू की है। इसके तहत पांच साल से कम उम्र के बच्चों वाली महिला पायलट कम उड़ान अनुबंध चुनने की सुविधा ले सकती हैं।

एयरलाइन के पास 31 मार्च, 2024 तक 36,860 स्थायी कर्मचारी थे, जिनमें 5,038 पायलट और 9,363 उड़ान के दौरान सहायक सदस्य शामिल थे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article