बिजनेस

Indigo Flight Ticket हुई महंगी, 300 से 1000 रुपए तक बढ़ गए रेट्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 6, 2023, 11:05 AM IST

Indigo Ticket Price Hike: अब इंडिगो फ्लाइट्स के टिकट 1000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानि ATF की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ये फैसला लिया है। बता दें, आज एयरलाइन के नए रेट्स लागू हो गए हैं।

Image

आज से एयरलाइन ने नए रेट्स लागू कर दिए हैं।

Photo : IANS

Indigo Ticket Price Hike: अगर आप फ्लाइट से सफर करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आने वाले फेस्टिवल सीजन में दशहरा और दिवाली पर घर जाने वालों की भी मुसीबत बढ़ सकती है। दरअसल, अब इंडिगो फ्लाइट्स के टिकट 1000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट्स की फ्लाइट टिकटों में 300 से 1000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। दरअसल एयरलाइन ने 1000 रुपए तक एक्सट्रा फ्यूल चार्ज वसूलने का फैसला किया है। इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानि ATF की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ये फैसला लिया है। बता दें, आज एयरलाइन के नए रेट्स लागू हो गए हैं।

क्यों बढ़ा किराया?

बीते दिन गुरुवार को एक प्रेस रिलीज में IndiGo ने बताया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी के बाद एयरलाइन को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर फ्यूल चार्ज लगाना पड़ रहा है। ये कीमतें 6 अक्टूबर 2023 को रात 00:01 से लागू हो जाएंगी। इससे उनलोगों को फर्क पड़ेगा जो दिवाली और दशहरा पर घर जा रहे थे।

इतना महंगा हो गया टिकट

रात 12 बजे से इंडिगो की फ्लाइट टिकट बुक करवाने पर आपको पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा। इंडिगो की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लेने का फैसला लिया गया है। एयरलाइंस ने इस चार्ज को दूरी के हिसाब से बांट दिया है। दूरी के मुताबिक अलग-अलग दरें लागू हो गई है। जहां सबसे कम फ्यूल चार्ज 300 रुपये हैं तो वहीं सबसे अधिक 1000 रुपये है।

इंडिगो के नए फैसले के मुताबिक 0-500 किमी पर 300 रुपये , 501-1000 किमी पर 400 रुपये, 1001-1500 किमी पर 550 रुपये, 1501-2500 किमी पर 650 रुपये, 2501-3500 किमी पर 800 रुपये और 3501 किमी से अधिक पर 1000 रुपये फ्यूज चार्ज वसूला जाएगा। एयरलाइंस ने ये फैसला एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के तहत लिया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article