बिजनेस

Indigo: इंडिगो के बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी से यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर लगी लंबी लाइन

Indigo flight: भारत में इंडिगो के काउंटरों पर लंबी कतारें, वेटिंग टाइम में बढ़ोतरी और धीमी चेक-इन की उम्मीद है। इंडिगो ने बताया कि उसके नेटवर्क पर अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिसका असर उसकी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम पर पड़ रहा है।

Image

इंडिगो फ्लाइट।

Photo : Times Now Digital

Indigo flight: आज 5 अक्टूबर को पूरे भारत में इंडिगो के काउंटरों पर लंबी कतारें, वेटिंग टाइम में बढ़ोतरी और धीमी चेक-इन की उम्मीद है। दरअसल एयरलाइन को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ रहा है। एक बयान में, इंडिगो ने कहा कि एयरलाइन को अपने नेटवर्क में “अस्थायी सिस्टम मंदी” का सामना करना पड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हवाई अड्डों पर लंबी कतारें और धीमी चेक-इन हो सकती हैं।

इंडिगो ने एक्स पर कई पोस्ट में कहा , "#6ETravelAdvisory: हम वर्तमान में अपने नेटवर्क पर अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिसका असर हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम पर पड़ रहा है। इसके चलते, ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं।"

यूजर्स शेयर कर रहे एयरपोर्ट का वीडियो

एक्स पर यूजर्स ने वीडियो शेयर किया है जिसमें लंबी लाइन साफ दिख रही है।

तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने का चल रहा काम

एयरलाइन ने आगे कहा कि उसकी टीम तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने और परिचालन को सामान्य स्थिति में लाने के लिए काम कर रही है। इंडिगो ने कहा, "हमारी एयरपोर्ट टीम उपलब्ध है और सभी की सहायता करने और एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। आश्वस्त रहें, हम यथाशीघ्र स्थिरता और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।"

सोशल मोडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी

वहीं, इंडिगो एयरलाइन में आई तकनीकी खराब के बाद सोशल मोडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा, "नए विमानों में निवेश करना अच्छा है, लेकिन ग्राउंड सेवाओं में सुधार के बारे में क्या ख्याल है। अतिरिक्त काउंटरों की आवश्यकता है, बुजुर्गों को परेशान होते देखना परेशान करने वाला है। कृपया डीजीसीए इस पर ध्यान दें।"

अगस्त में देश में घरेलू यात्री हवाई यातायात 6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़कर 1.30 करोड़ से अधिक हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने घरेलू क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा और इसकी बाजार हिस्सेदारी 40 बीपीएस बढ़कर 62.4 प्रतिशत हो गई है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article