IndiGo Flights: इंडिगो ने की नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की घोषणा, लंदन, एथेंस समेत 10 नए स्थानों के लिए सीधी उड़ानें

IndiGo International Flights: इंडिगो एयरलाइंस चालू वित्त वर्ष 2025-26 में लंदन और एथेंस समेत कुल 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। मुंबई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए सीधी उड़ानें जुलाई में संचालित करना शुरू करेगी।

IndiGo International Flights : इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार (30 मई 2025) को घोषणा की कि वित्त वर्ष 2025-26 में एयरलाइन 10 नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इनमें लंदन और एथेंस प्रमुख हैं।

Indigo International Flights

इंडिगो चालू वित्त वर्ष में 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी

नए स्थानों में यूरोप और मध्य एशिया के शहर शामिल

इन नए गंतव्यों में एम्स्टर्डम (नीदरलैंड), मैनचेस्टर (ब्रिटेन), कोपेनहेगन (डेनमार्क), सिएम रीप (कंबोडिया) और मध्य एशिया के चार शहर शामिल हैं। ये उड़ानें इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना का हिस्सा होंगी।

End of Feed