स्वदेशी मेले छोटे उद्यमियों, कारीगरों के लिए खुशियाँ लेकर आएंगे: राकेश सचान

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप प्रदेशव्यापी स्वदेशी मेले के आयोजन के जरिये एक बड़ा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जो दीपावली पर्व के अवसर पर छोटे उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के चेहरों पर प्रसन्नता व घरों में खुशहाली लाने का माध्यम बनेगा।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बुधवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी 75 जिलों में नौ और 19 अक्टूबर को स्वदेशी मेले आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश को 'विकसित व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' बनाने की दिशा में प्रयासरत राज्य सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के तृतीय संस्करण के सफल आयोजन के उपरांत अब एक और अभिनव प्रयास करने जा रही है।

Fairs

उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन देश में केवल उत्तर प्रदेश में ही होता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

प्रदेश के 75 जिलों में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई), खादी, हथकरघा व हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने और जिला स्तर पर उन्हें बड़ा मंच उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार नौ से 19 अक्टूबर के मध्य स्वदेशी मेलों का आयोजन कराने जा रही है।

End of Feed