भारत के 10 सबसे अमीर सरनेम वाले लोग, अंबानी-अडानी का नाम नहीं!

Indias top 10 richest surname : भारत के सबसे अमीर सरनेम वाले लोगों के बारे में 2025 बार्कले प्राइवेट क्लाइंट हुरून इंडिया मोस्ट वेल्यूबल फैमिली बिजनेस लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक असल में भारत में कई ऐसे सरनेम हैं, जिनसे जुड़े दर्जनों परिवार अरबों की दौलत पर बैठते हैं।

जब भी देश में सबसे अमीर लोगों की बात होती है अंबानी-अडानी का नाम टॉप पर होता है लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है। देश में अगर सबसे अमीर सरनेम वालों के नाम देखे जाएं तो अंबानी-अडानी का नाम इस लिस्ट से गायब है। भारत के सबसे अमीर सरनेम वाले लोगों के बारे में 2025 बार्कले प्राइवेट क्लाइंट हुरून इंडिया मोस्ट वेल्यूबल फैमिली बिजनेस लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक असल में भारत में कई ऐसे सरनेम हैं, जिनसे जुड़े दर्जनों परिवार अरबों की दौलत पर बैठते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में अंबानी और अडानी का नाम तक नहीं है, तो आइए बताते हैं भारत में सबसे अमीर कौन से लोग हैं?

Richest Surname

कौन-कौन हैं सबसे अमीर सरनेम वाले?

हुरुन इंडिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जिन सरनेम्स से सबसे ज़्यादा अमीर परिवार जुड़े हैं, उनमें सबसे ऊपर Agarwal और Gupta का नाम आता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जिन सरनेम्स को सबसे ज़्यादा अमीर परिवारों के नामों से जोड़ा गया है, उनमें Agarwal और Gupta शीर्ष स्थान पर हैं। दोनों सरनेम्स से 12-12 परिवार इस लिस्ट में शामिल हैं। तीसरे नंबर पर Patel आता है, जहां 10 परिवार इस रैंकिंग में हैं। इसके बाद Jain समुदाय आता है, जिसमें 9 परिवार शामिल हैं। इसके बाद Mehta, Goenka, Shah जैसे नाम भी देखे जाते हैं ये नाम अक्सर 5-5 परिवारों के साथ लिस्ट में शामिल होते हैं।

End of Feed