India's most valued celebrity of 2022: एक नई सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में उभरे हैं। 181.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ, खास बात ये कि रणवीर सिंह ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया है, जो पांच साल तक टॉप पोजिशन पर काबिज रहे।
कॉर्पोरेट जांच और जोखिम परामर्श फर्म, क्रोल (corporate investigation and risk consulting firm, Kroll) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह 2022 में भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी हैं। 'सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2022: बियॉन्ड द मेनस्ट्रीम' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 181.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सिंह ने क्रिकेटर विराट कोहली को पछाड़ दिया है जिन्होंने पांच साल तक टॉप स्थान पर कब्जा जमाया था।
विराट कोहली 176.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद लगातार दो वर्षों तक उनकी ब्रांड वैल्यू में गिरावट देखी गई है। 20220 में उनकी ब्रांड वैल्यू 237 मिलियन डॉलर से अधिक थी, लेकिन 2021 में तेजी से गिरकर 185.7 मिलियन डॉलर हो गई थी।
दीपिका पादुकोण $82.9 मिलियन के ब्रांड मूल्यांकन के साथ 5वें स्थान पर
वहीं अभिनेता अक्षय कुमार 153.6 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर रहे। $102.9 मिलियन के मूल्यांकन के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट ने चौथा स्थान और सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी का खिताब भी बरकरार रखा वहीं दीपिका पादुकोण के $82.9 मिलियन के ब्रांड मूल्यांकन ने उन्हें पांचवां स्थान दिलाया है।
पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी 80 मिलियन डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में छठे स्थान पर हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर ने 73.6 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए 2022 में टॉप-10 क्लब में प्रवेश किया। अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन और शाहरुख खान फिल्म उद्योग के अन्य बड़े नाम थे जिन्होंने सबसे मूल्यवान हस्तियों की शीर्ष 10 सूची में जगह बनाई।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने भी लिस्ट में बनाई जगह
पहली बार, दक्षिण भारतीय सितारों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने भारत की शीर्ष 25 सबसे मूल्यवान हस्तियों की सूची में जगह बनाई।ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ शीर्ष 25 में जगह बनाई। इन दोनों की वैल्यू 26.5 मिलियन डॉलर थी।
अविरल जैन, प्रबंध निदेशक, वैल्यूएशन एडवाइजरी सर्विसेज, क्रोल ने कहा, 'इस वर्ष के अध्ययन का विषय "बियॉन्ड द मेनस्ट्रीम' है, जो खेल सितारों के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सितारों को मजबूत ब्रांड एंडोर्सर्स के रूप में मान्यता देता है।
