बिजनेस

मार्च में GST कलेक्शन 13% बढ़कर 1.60 लाख करोड़ पहुंचा, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 1, 2023, 05:47 PM IST

GST collection: GST कलेक्शन मार्च में 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्त वर्ष में चौथी बार ऐसा हुआ है कि GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है , जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है।

Image

GST collection: मार्च का GST कलेक्शन।

Photo : iStock

GST collection: भारत का वस्तु और सेवा कर (GST) कलेक्शन मार्च में 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्त वर्ष में चौथी बार ऐसा हुआ है कि GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। मंत्रालय ने कहा कि, “मार्च 2023 के महीने में GST रेवेन्यू 1,60,122 करोड़ रुपये है, जिसमें CGST 29,546 करोड़ रुपये, SGST 37,314 करोड़ रुपये, IGST 82,907 करोड़ रुपये ( जिसमें वस्तुओं के आयात से मिला 42,503 करोड़ रुपये और उपकर) शामिल है। 10,355 करोड़ रुपये (माल के आयात पर मिला 960 करोड़ रुपये) शामिल है।

IGST से CGST में 33,408 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट

सरकार ने नियमित सेटलमेंट के तौर पर IGST से CGST में 33,408 करोड़ रुपये और SGST में 28,187 करोड़ रुपये का निपटारा किया है। IGST सेटलमेंट के बाद मार्च 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल रेवेन्यू CGST के लिए 62,954 करोड़ रुपये और SGST के लिए 65,501 करोड़ रुपये है। मार्च 2023 के महीने का रेवेन्यू पिछले साल इसी महीने में GST रेवेन्यू से 13% अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से रेवेन्यू 8% अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से रेवेन्यू पिछले साल इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से रेवेन्यू की तुलना में 14% अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 का कुल कलेक्शन 18.10 लाख करोड़ रुपये

मार्च 2023 के दौरान रिटर्न फाइलिंग अब तक सबसे ज्यादा रही है। फरवरी के 93.2% स्टेटमेंट ऑफ इनवॉयस (GSTR-1 में) और 91.4% रिटर्न (GSTR-3B में) मार्च 2023 तक फाइल किए गए, जबकि पिछले साल इसी महीने क्रमश: 83.1% और 84.7% थे। 2022-23 के लिए कुल सकल कलेक्शन 18.10 लाख करोड़ रुपये है और पूरे वर्ष के लिए औसत मंथली कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ रुपये है। 2022-23 में रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक था। वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही के लिए औसत मंथली GST कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ रुपये , 1.46 लाख करोड़ रुपये और पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही के 1.49 लाख करोड़ रुपये के औसत मंथली कलेक्शन के मुकाबले 1.55 लाख करोड़ रुपये रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article