GDP: भारत की जीडीपी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रहेगी मजबूत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

India GDP Growth Rate: दिसंबर तिमाही में 65 प्रतिशत इंडिकेटर्स सकारात्मक गति से बढ़ रहे हैं, जबकि पिछली तिमाही में यह 55 प्रतिशत था। कृषि, निर्यात और निर्माण में सुधार सबसे स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। साथ ही शहरी खपत में भी कुछ सुधार हुआ है।

India GDP Growth Rate: चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में भारत की जीडीपी ग्रोथ में सुधार देखने को मिलेगा और महंगाई में कमी आएगी। यह जानकारी मंगलवार को एचएसबीसी रिसर्च रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वृद्धि दर गिरकर 5.4 प्रतिशत पर रह गई थी, लेकिन हमारा 100 एक्टिविटीज इंडिकेटर का विश्लेषण दिखाता है कि तीसरी तिमाही में वृद्धि दर में सुधार हुआ है।

GDP

GDP

रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर तिमाही में 65 प्रतिशत इंडिकेटर्स सकारात्मक गति से बढ़ रहे हैं, जबकि पिछली तिमाही में यह 55 प्रतिशत था। कृषि, निर्यात और निर्माण में सुधार सबसे स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। साथ ही शहरी खपत में भी कुछ सुधार हुआ है। हालांकि, यूटिलिटी और निजी निवेश इंडिकेटर अभी भी सुस्त बने हुए हैं। हालात, अभी भी जून तिमाही जितने अच्छे नहीं हैं, जब लगभग 75 प्रतिशत संकेतक सकारात्मक रूप से बढ़ रहे थे।

End of Feed