बिजनेस

Foreign Exchange Reserves: नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पहली बार 700 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर के स्तर को पार किया है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

Image

भारत का विदेशी मुद्रा रिकॉर्ड स्तर पर (तस्वीर-Canva)

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 12.59 अरब डॉलर बढ़कर अबतक के उच्चतम स्तर 704.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 692.29 अरब डॉलर पर जा पहुंचा था। मौजूदा 12.59 अरब डॉलर, अब तक की सबसे अधिक साप्ताहिक वृद्धि में से एक है। यह पहली बार है जब भंडार 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 616.15 अरब डॉलर हो गई।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.18 अरब डॉलर बढ़कर 65.79 अरब डॉलर हो गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 80 लाख डॉलर बढ़कर 18.55 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 7.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.39 अरब डॉलर रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article