IEC 2024: चालू वित्त वर्ष के आखिर तक पटरी पर आ जाएगी भारत की आर्थिक वृद्धि, बोले पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने टाइम्स नेटवर्क के ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में कहा कि इस तिमाही और तीसरी तिमाही के शुरुआती आंकड़ों से, त्योहारी खर्च, ग्रामीण वृद्धि में वापसी, बैंकों में फिर से सुधार, बुनियादी ढांचे पर खर्च में तेजी दिखी है।

India Economic Conclave 2024: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को विश्वास जताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक भारत की आर्थिक वृद्धि पटरी पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल भी भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी। गोयल ने कहा, पहली तिमाही में चुनाव हुए और चुनाव के दौरान जाहिर है कि नीति निर्माण और वृद्धि के अगले चरणों या बुनियादी ढांचे पर खर्च के फैसले धीमे हो जाते हैं और इसका ही प्रभाव देखने को मिला।

Piyush Goyal

पीयूष गोयल ने जताई आर्थिक वृद्धि के पटरी पर लौटने की उम्मीद

मार्च में हम फिर से पटरी पर आ जाएंगे

गोयल ने टाइम्स नेटवर्क के ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में कहा, लेकिन इस तिमाही और तीसरी तिमाही के शुरुआती आंकड़ों से, त्योहारी खर्च, ग्रामीण वृद्धि में वापसी, बैंकों में फिर से सुधार, बुनियादी ढांचे पर खर्च में तेजी, मुझे लगता है कि मार्च में साल के अंत तक हम फिर से पटरी पर आ जाएंगे। गोयल से चालू इस वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.4 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर को लेकर चिंता होने पर सवाल किया गया था।

End of Feed