India Defense Export: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भारत का रक्षा निर्यात, पीएम मोदी बोले- आ रहे हैं सुधार के अच्छे परिणाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 1, 2023, 10:13 AM IST

India Defense Exports on all time high: भारत का रक्षा निर्यात अब तक के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में किए गए सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

India Defense Exports on all time high: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने शनिवार को कहा कि रक्षा निर्यात का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना यह बताता है कि पिछले कुछ वर्षों में रक्षा क्षेत्र में किए गए सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। इस पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि वित्त वर्ष 2022-2023 में भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपए के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। यह देश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में हमारा रक्षा निर्यात तेजी से बढ़ता रहेगा।

India Defense Exports on all time high, Narendra Modi, Rajnath Singh

India Defense Export: भारत का रक्षा निर्यात ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा

रक्षा निर्यात ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में किए गए सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार भारत को रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करती रहेगी।

End of Feed