Stock Market Today 7 April 2025 Updates: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स आज करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी करीब 1150 अंक गिरकर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 2655.76 अंकों या 3.52 अंकों की गिरावट के साथ 72,708.93 पर है, जबकि निफ्टी 855.55 अंक या 3.74 फीसदी की गिरावट के साथ 22,048.90 पर है। ये गिरावट यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जवाबी टैरिफ के कारण वैश्विक स्तर पर बिकवाली शुरू हो गई और मंदी की आशंकाएं बढ़ गईं।
ट्रम्प के टैरिफ वॉर से डूबा भारतीय शेयर बाजार
ये भी पढ़ें -
इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
- टाटा स्टील : 10.15 फीसदी
- टाटा मोटर्स : 9.50 फीसदी
- एचसीएल टेक : 6.67 फीसदी
- टेक महिंद्रा : 6.08 फीसदी
- लार्सन एंड टुब्रो : 5.90 फीसदी
- इंफोसिस : 5.49 फीसदी
ग्लोबल लेवल पर शेयर बाजार डूबे
ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं के कारण सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जबकि वॉल स्ट्रीट फ्यूर में भारी गिरावट आई। निवेशकों ने कहा कि मंदी के बढ़ते जोखिम के कारण मई की शुरुआत में ही अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।
कौन सा इंडेक्स कितना गिरा
जापान का निक्केई 8 प्रतिशत से अधिक गिर गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 प्रतिशत नीचे आ गया। हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
मुद्रा बाजारों में, निवेशकों ने डॉलर में बिकवाली की और येन और स्विस फ्रैंक जैसे सुरक्षित ऑप्शनों में पैसा लगाया। डॉलर इंडेक्स 0.4 प्रतिशत से अधिक गिरकर 102.48 पर आ गया, जो पिछले सप्ताह 1 प्रतिशत गिरा था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
