बिजनेस

Stock Market Today: ट्रम्प के टैरिफ वॉर से डूबा भारतीय शेयर बाजार, Sensex के 30 के 30 शेयर लाल निशान में, टाटा स्टील-टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा गिरावट

Stock Market Today 7 April 2024: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स आज करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी करीब 1150 अंक गिरकर खुला।

Image

ट्रम्प के टैरिफ वॉर से डूबा भारतीय शेयर बाजार

KEY HIGHLIGHTS
  • डूबा भारतीय शेयर बाजार
  • गिरने का था अनुमान
  • सेंसेक्स में रिकॉर्ड गिरावट

Stock Market Today 7 April 2025 Updates: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स आज करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी करीब 1150 अंक गिरकर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 2655.76 अंकों या 3.52 अंकों की गिरावट के साथ 72,708.93 पर है, जबकि निफ्टी 855.55 अंक या 3.74 फीसदी की गिरावट के साथ 22,048.90 पर है। ये गिरावट यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जवाबी टैरिफ के कारण वैश्विक स्तर पर बिकवाली शुरू हो गई और मंदी की आशंकाएं बढ़ गईं।

ये भी पढ़ें -

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

  • टाटा स्टील : 10.15 फीसदी
  • टाटा मोटर्स : 9.50 फीसदी
  • एचसीएल टेक : 6.67 फीसदी
  • टेक महिंद्रा : 6.08 फीसदी
  • लार्सन एंड टुब्रो : 5.90 फीसदी
  • इंफोसिस : 5.49 फीसदी

ग्लोबल लेवल पर शेयर बाजार डूबे

ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं के कारण सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जबकि वॉल स्ट्रीट फ्यूर में भारी गिरावट आई। निवेशकों ने कहा कि मंदी के बढ़ते जोखिम के कारण मई की शुरुआत में ही अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

कौन सा इंडेक्स कितना गिरा

जापान का निक्केई 8 प्रतिशत से अधिक गिर गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 प्रतिशत नीचे आ गया। हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

मुद्रा बाजारों में, निवेशकों ने डॉलर में बिकवाली की और येन और स्विस फ्रैंक जैसे सुरक्षित ऑप्शनों में पैसा लगाया। डॉलर इंडेक्स 0.4 प्रतिशत से अधिक गिरकर 102.48 पर आ गया, जो पिछले सप्ताह 1 प्रतिशत गिरा था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article