Stock Market Closing: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 454 अंक उछला

Stock Market Closing: निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 498 अंक या 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,106 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 192 अंक या 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,864 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,503 शेयर हरे निशान में और 1,557 शेयर लाल निशान में और 168 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई तेजी
  • सेंसेक्स 454 अंक उछला
  • निफ्टी 141 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़ा

Stock Market Closing: अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 454 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 77,073 और निफ्टी 141 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 23,344 पर बंद हुआ। भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे ट्रंप 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति रूप में शपथ लेंगे। शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में खरीदारी देखी गई है।

Stock Market Closing

शेयर बाजार में आई तेजी

ये भी पढ़ें -

2,503 शेयर हरे निशान में रहे

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 498 अंक या 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,106 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 192 अंक या 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,864 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,503 शेयर हरे निशान में और 1,557 शेयर लाल निशान में और 168 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

End of Feed