Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया ने बनाया नया रिकॉर्ड, डॉलर के मुकाबले पहली बार 85 के पार

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया में गिरावट लागातार जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर होकर एक डॉलर की कीमत 85 रुपये के पार पहुंच गया है।

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया गुरुवार को 14 पैसे टूटकर 85 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया और कारोबार के अंत में 85.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया पहली बार 85 के स्तर को पार कर अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

Rupee vs Dollar

डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया (तस्वीर-Canva)

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 2025 के लिए अपने अनुमानों को समायोजित करने से भारतीय रुपये सहित उभरते बाजार की मुद्राओं पर दबाव पड़ा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अनुमान के मुताबिक प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 4.5 प्रतिशत कर दिया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और डॉलर के मुकाबले 85 के स्तर के पार चला गया।

End of Feed