Removable Solar Panels on Railway Tracks: इंडियन रेलवे ने रचा इतिहास, पटरियों के बीच लगाए सोलर पैनल

भारतीय रेलवे ने इतिहास रच दिया है। अब रेल की पटरियों के बीच सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू हुई है।

वाराणसी: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारतीय रेलवे ने बड़ी छलांग लगाते हुए इतिहास रच दिया है। अब रेल की पटरियों के बीच सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू हुई है। बनारस रेल इंजन कारखाना यानी बरेका में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटरियों के बीच सोलर पैनल लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

indian railway

पटरियों के बीच लगाए गए सभी पैनल रिमूवेबल, वाराणसी से हुई शुरुआत (फोटो - इंडियन रेलवे)

रेलवे ने बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसके तहत बरेका में 70 मीटर तक पटरियों के बीच कुल 28 सोलर पैनल लगाए गए हैं।

End of Feed