डाक विभाग के सहारे कार्गो सर्विसेज के बाजार में उतरी भारतीय रेलवे, रेल पोस्ट गतिशक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विस की हुई शुरुआत

  • Authored by: कुन्दन सिंह
  • Updated Feb 16, 2023, 08:58 PM IST

Rail Post Gatishakti Express Cargo Service : भारतीय रेल इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट के सहारे छोटे कार्गो सेक्टर में भी एंट्री कर रहा हैं। इस सर्विस के सहारे भारतीय रेलवे डाक विभाग के साथ मिलकर फर्स्ट माइल्स पिकअप से लेकर लास्ट माइल्स डिलीवरी पर काम करेगी।

Rail Post Gatishakti Express Cargo Service : भारतीय रेल इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट के सहारे छोटे कार्गो सेक्टर में भी एंट्री कर रहा हैं। इस सर्विस के सहारे भारतीय रेलवे डाक विभाग के साथ मिलकर फर्स्ट माइल्स पिकअप से लेकर लास्ट माइल्स डिलीवरी पर काम करेगी। इसी के तहत आज दिल्ली के ओखला से पहली रेल पोस्ट गतिशक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विस की शुरुआत की गई। दिल्ली से पहली कार्गो ट्रेन की शुरुआत दिल्ली डीआरएम ने हरी झड़ी दिखाकर किया।

gatishakti express cargo service

रेल पोस्ट गतिशक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विस

दिल्ली डीआरएम डिम्पी गर्ग ने इस मौके पर टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि फ्रेट के मामले में रेलवे पहले से काम कर रही है और जीरो माइल्स कनेक्टिविटी ना होने की वजह से छोटे कार्गो और पार्सल सर्विसेज नहीं थी। पर अब ये नई सेवा गतिशक्ति सेवा के तरह शुरू की गई है।

End of Feed