इस स्टार्टअप के फाउंडर ने लिया एक फैसला, उनके 400 कर्मचारी बन गए करोड़पति, जानिए कैसे

Jyoti Bansal Success Story: भारतीय मूल के बिजनेसमैन ज्योति बंसल ने एक स्टार्टअप AppDynamics शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद कंपनी की बिक्री ऑफर स्वीकार कर अपने 400 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया।

Jyoti Bansal Success Story: जब 46 वर्षीय ज्योति बंसल ने अपने स्टार्टअप AppDynamics को अरबों डॉलर में बेचने का फैसला किया तो उनके दिमाग में उनके कर्मचारी थे। 2017 में AppDynamics लोगों के बीच आई। इसके कुछ ही दिन बाद Cisco ने कंपनी को 3.7 अरब डॉलर में खरीदने ऑफर किया। संस्थापक और चेयरमैन के तौर पर बंसल को इस डील से काफी फायदा हुआ, जिससे उनके कई कर्मचारियों को मालामाल करना सुनिश्चित किया। बंसल के प्रवक्ता के मुताबिक सिस्को के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर करीब 400 AppDynamics कर्मचारियों ने अपने शेयरों का मूल्य कम से कम 1 मिलियन डॉलर प्रति शेयर तक बढ़ते देखा। CNBC के मुताबिक बंसल ने कहा कि हमारे पास 5 मिलियन डॉलर से अधिक के परिणाम वाले दर्जनों कर्मचारी थे। ये जीवन बदलने वाले रिज्लट हैं।

Indian-origin Startup AppDynamics Founder Jyoti Bansal

स्टार्टअप AppDynamics के फाउंडर ज्योति बंसल ने ऐसे अपने कर्मचारियों को अमीर बना दिया।

कर्मचारियों पर फाइनेंशियली और कल्चरली पड़ा असर

बंसल के बेचने के फैसले पर कई कारकों का असर पड़ा जिसमें सिस्को के पोर्टफोलियो के साथ AppDynamics के सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स की अनुकूलता और कंपनी के करीब 1,200 कर्मचारियों पर बिक्री का फाइनेंशियली और कल्चरली रूप से पड़ने वाला प्रभाव शामिल है। उन्होंने अपने आईपीओ के बाद के अनुमानों के मुकाबले AppDynamics के सिस्को के वैल्यूएशन का भी मूल्यांकन किया, जिसमें अनुमान लगाया गया कि 3.7 अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने के लिए "3 से 4 साल तक बेहतरीन एक्जिक्युशन" की जरुरत होगी, साथ ही इससे जुड़े जोखिम भी होंगे। बेचने से उनका मानना था कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए उस जोखिम को कम किया और उनके लिए महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ जनरेट किए।

End of Feed