बिजनेस

Starbucks CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के बने CEO, ई-कॉमर्स में 30 सालों का अनुभव

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 21, 2023, 01:44 PM IST

Starbucks CEO Laxman Narasimhan: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के सीईओ बनाए गए हैं। वह कंपनी के संस्थापक और अब पूर्व सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स के उत्तराधिकारी होंगे। नरसिम्हन 23 मार्च को स्टारबक्स वार्षिक शेयरधारक बैठक का नेतृत्व करेंगे।

Image

Starbucks CEO: लक्ष्मण नरसिम्हन

Starbucks CEO Laxman Narasimhan: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को स्टारबक्स का सीईओ बनाया गया है। पिछले साल सितंबर में स्टारबक्स ने घोषणा की थी कि नरसिम्हन कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और स्टारबक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य होंगे। वह कंपनी के संस्थापक और अब पूर्व सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स की जगह लेंगे। नरसिम्हन 23 मार्च को होने वाली स्टारबक्स वार्षिक शेयरधारक बैठक का नेतृत्व करेंगे।

ई-कॉमर्स कंपनियों में 30 सालों का अनुभव

नरसिम्हन इसके पहले यूके स्थित उपभोक्ता स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण बहुराष्ट्रीय रेकिट बेंकिज़र के सीईओ थे। उनके पास वैश्विक उपभोक्ता वस्तुओं के व्यवसाय का नेतृत्व करने, खुदरा, किराना, रेस्तरां और ई-कॉमर्स कंपनियों को सलाह देने का लगभग 30 सालों का अनुभव है। कंपनी ने कहा कि पिछले पांच महीनों में, उन्होंने दुनिया भर के 30 से अधिक स्टोरों, विनिर्माण संयंत्रों और सहायता केंद्रों में कर्मचारियों के साथ काम किया है।

पुणे यूनिवर्सिटी से की मैकेनिकल इंजीनियरिंग

नरसिम्हन के पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज, पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में मास्टर ऑफ आर्ट्स और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से वित्त में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन भी है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article