सरकारी तेल कंपनी देगी डिविडेंड, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये, बस इस तारीख का रखें ध्यान

सरकारी ऑयल मार्केटिंक कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट से पहले जिन शेयर होल्डर्स के पास शेयर होंगे, उन्हें कैश डिविडेंड मिलेगा।

Indian Oil dividend 2026: सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। निवेशकों को हर शेयर पर ₹2 मिलेंगे। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख भी तय कर दी है।

Dividend Stock

इस स्टॉक में मिलेगा डिविडेंंड

₹2 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

देश की दिग्गज तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के बोर्ड ने 6 मार्च 2026 को हुई बैठक में ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2 यानी 20% अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी। यह डिविडेंड कंपनी की मजबूत कैश फ्लो स्थिति और शेयरधारकों को नियमित रिटर्न देने की नीति को दिखाता है। इंडियन ऑयल देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनियों में शामिल है और लगातार निवेशकों को डिविडेंड देती रही है।

End of Feed