Tariff War: भारतीय इंडस्ट्री अमेरिका के जवाबी टैरिफ से चिंतित, बहुत सारी नौकरियां दांव पर!

Tariff War: अमेरिका ने जब ट्रैरिफ लगाने का ऐलान किया तब भारतीय उद्योग चिंतित है और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द निष्कर्ष पर पहुंचता देखना चाहती है।

Tariff War: भारतीय उद्योग अमेरिका की जवाबी शुल्क लगाने की योजना को लेकर चिंतित है और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द निष्कर्ष पर पहुंचता देखना चाहता है। सूत्रों ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग इसे (बीटीए) जल्द से जल्द करने की मांग कर रहा है, अन्यथा उन्हें अमेरिकी जवाबी शुल्क से नुकसान होगा। हर कोई इसके संभावित प्रभाव से उन्हें बचाने के लिए लिख रहा है।

Indian industry

अमेरिका के टैरिफ से भारतीय इंडस्ट्री चिंतित (तस्वीर-Canva)

एक सूत्र ने कहा कि उद्योग चिंतित है। बहुत सारी नौकरियां दांव पर हैं। निर्यातकों का कहना है कि अमेरिका द्वारा जवाबी शुल्क से भारत को छूट देने से दोनों देशों के बीच निर्बाध द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर कोई भी शुल्क अमेरिका को जाने वाली खेप को नुकसान पहुंचाएगा।

End of Feed