Global Business Summit 2025: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ET Now Global Business Summit (GBS) में भारत की आर्थिक मजबूती और वैश्विक व्यापारिक रणनीतियों पर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) इतना मजबूत है कि यह अगले 10 वर्षों तक देश की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल।
भारत की आर्थिक शक्ति को लेकर बड़े दावे
पीयूष गोयल ने भारत की आर्थिक मजबूती पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय पासपोर्ट की प्रतिष्ठा पहले से अधिक सम्मानजनक और प्रभावशाली हो गई है। भारतीय कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने वाणिज्यिक दायित्वों को समय पर पूरा किया है। भारत दुनिया में आउटसोर्सिंग का सबसे बड़ा लाभार्थी बन चुका है। भारत में बुनियादी ढांचे के विकास और बढ़ते उपभोग से अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।
भारत के वैश्विक व्यापार और कूटनीतिक संबंध मजबूत
मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और उद्यमिता को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही, उन्होंने व्यापारिक और कूटनीतिक प्रगति की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यूरोप और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते अमेरिका के साथ 2025 तक नया व्यापार समझौता होने की संभावना है।
स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन जैसे देशों के साथ व्यापार संधियों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। भारत हमेशा से वैश्विक स्थिरता और आर्थिक विकास का समर्थन करता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ विशेष संबंध बनाए हैं।
ET NOW Global Business Summit 2025 LIVE: दूसरे दिन का लाइव यहां देखें
भारत की आर्थिक स्थिरता और वैश्विक प्रभाव
गोयल ने कहा कि भारत की मजबूत वित्तीय स्थिति, बढ़ते विदेशी निवेश और व्यापारिक समझौते देश को अगली वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने में मदद कर रहे हैं।
