बिजनेस

GBS 2025: 10 साल तक खत्म नहीं होगा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पीयूष गोयल का बड़ा दावा

Global Business Summit 2025: ET Now Global Business Summit में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) अगले 10 वर्षों तक पर्याप्त रहेगा। उन्होंने आर्थिक स्थिरता, व्यापारिक साझेदारियों और वैश्विक कूटनीति पर भी महत्वपूर्ण बयान दिए।

Image

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का Forex Reserve 10 साल तक देश की जरूरतें पूरी कर सकता है।
  • अमेरिका और यूरोप के साथ नए व्यापारिक करार जल्द होने की संभावना।
  • चालू खाता घाटा सिर्फ 1-1.1%, विदेशी निवेश और विकास दर तेजी से बढ़ रही है।

Global Business Summit 2025: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ET Now Global Business Summit (GBS) में भारत की आर्थिक मजबूती और वैश्विक व्यापारिक रणनीतियों पर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) इतना मजबूत है कि यह अगले 10 वर्षों तक देश की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

भारत की आर्थिक शक्ति को लेकर बड़े दावे

पीयूष गोयल ने भारत की आर्थिक मजबूती पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय पासपोर्ट की प्रतिष्ठा पहले से अधिक सम्मानजनक और प्रभावशाली हो गई है। भारतीय कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने वाणिज्यिक दायित्वों को समय पर पूरा किया है। भारत दुनिया में आउटसोर्सिंग का सबसे बड़ा लाभार्थी बन चुका है। भारत में बुनियादी ढांचे के विकास और बढ़ते उपभोग से अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

भारत के वैश्विक व्यापार और कूटनीतिक संबंध मजबूत

मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और उद्यमिता को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही, उन्होंने व्यापारिक और कूटनीतिक प्रगति की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यूरोप और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते अमेरिका के साथ 2025 तक नया व्यापार समझौता होने की संभावना है।

स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन जैसे देशों के साथ व्यापार संधियों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। भारत हमेशा से वैश्विक स्थिरता और आर्थिक विकास का समर्थन करता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ विशेष संबंध बनाए हैं।

ET NOW Global Business Summit 2025 LIVE: दूसरे दिन का लाइव यहां देखें

भारत की आर्थिक स्थिरता और वैश्विक प्रभाव

गोयल ने कहा कि भारत की मजबूत वित्तीय स्थिति, बढ़ते विदेशी निवेश और व्यापारिक समझौते देश को अगली वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने में मदद कर रहे हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article