ग्लोबल संकट के बीच चमकता सितारा भारत, S&P ने कहा कच्चे तेल में तेजी के बावजूद अर्थव्यवस्था दिखाएगी दम

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच रेटिंग एजेंसी एसएंडपी (S&P Global) ने भरोसा जताया है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत की मजबूत दर से आगे बढ़ेगी।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच अगर चालू वित्त वर्ष में कच्चे तेल की औसत कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल रहती है, तब भी भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

indian economy

indian economy (Photo: iStock)

भारत की रेटिंग पर नहीं पड़ेगा असर

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार,एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने माना कि ऊर्जा की कीमतों के झटके से होने वाले राजकोषीय दबाव का भारत की संप्रभु साख रेटिंग पर असर पड़ने की आशंका नहीं है, क्योंकि भारत के पास लंबी अवधि में राजकोषीय सुदृढ़ीकरण की राजनीतिक प्रतिबद्धता है।

End of Feed