ग्रेटर नोएडा में 25 अगस्त से इंडियन डीजे एक्सपो-2023, इस बार भी रहेगी मेक इन इंडिया की धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 07:56 PM IST

म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े गजेट्स और तकनीक को दुनिया से रूबरू कराने वाली वार्षिक प्रदर्शनी ‘इंडियन डीजे एक्सपो- 2023’ (Indian DJ Expo 2023) का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडियन एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (आईईएमएल) में किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा: म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े गजेट्स और तकनीक को दुनिया से रूबरू कराने वाली वार्षिक प्रदर्शनी ‘इंडियन डीजे एक्सपो- 2023’ (Indian DJ Expo 2023) का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडियन एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (आईईएमएल) में किया जा रहा है। इस सलाना एक्सपो में डीजे मिक्सर और कंट्रोलर से लेकर नवीनतम डीजे सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर के साथ क्लब साउंड, टूरिंग साउंड के अलावा पीए के लिए स्पीकर सिस्टम की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। एक्सपो में लाइटिंग ब्रांड लेजर सहित स्टेज और एंटरटेनमेंट लाइटिंग में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के दर्शन होंगे। एलईडी तकनीक, एलईडी वॉल्स और स्क्रीन में अत्याधुनिक सॉल्यूशंस पेश किए जाएंगे। लाइन ऐरे डेमो एरेना भारतीय लाइव साउंड उद्योग में सक्रिय आठ प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ नजर आएगा।

Indian DJ Expo 2023

ग्रेटर नोएडा में इंडियन डीजे एक्सपो- 2023

इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि पिछले वर्ष डीजे एक्सपो को मिले शानदार रिस्पांस की बदौलत एक्सपो को 'राष्ट्रीय' टैग मिला है, जो कि काफी बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक प्रदर्शनी 2014 से ही भारत के एंटरटेनमेंट कारोबार के लिए एक एग्रीगेटर की भूमिका निभा रही है। प्रदर्शनी में इस बार भी देशभर के अग्रणी प्रो ऑडियो, पीए, लाइटिंग एवं एलईडी डिस्प्ले समेत इस क्षेत्र के कई तकनीकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

End of Feed