बिजनेस

इंडियन बैंक ने टाटा मोटर्स से मिलाया हाथ, फाइनेंसिंग में करेगा मदद

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 16, 2023, 08:26 AM IST

Indian Bank joins hands with Tata Motors: इंडियन बैंक 5,819 शाखाओं और 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ वह बाजार में पकड़ बनाए हुए है। साथ ही वह टाटा मोटर्स लिमिटेड को फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

Image

इंडियन बैंक इलेक्ट्रिक और पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के लिए अधिकृत डीलरों को इनवेंट्री फाइनेंसिंग मदद करेगा।

Photo : iStock

Indian Bank joins hands with Tata Motors: पब्लिक सेक्टर की इंडियन बैंक (Indian Bank) ने टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) की सहायक कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Tata Passenger Electric Mobility Ltd) के साथ सहयोग के रूप में इंडियन बैंक इलेक्ट्रिक और पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के लिए अधिकृत डीलरों को इनवेंट्री के फाइनेंसिंग में मदद करेगा।

10 हजार से अधिक है इंडियन बैंक के ग्राहक

इंडियन बैंक 5,819 शाखाओं और 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ वह बाजार में पकड़ बनाए हुए है। साथ ही वह टाटा मोटर्स लिमिटेड को फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए अच्छी स्थिति में है। इंडियन बैंक सप्लाई-चेन फाइनेंस टाटा मोटर्स लिमिटेड के डीलरों को उनके कारोबार को बढ़ाने के लिए अनुकूल शर्तों पर वर्किंग कैपिटल फाइनेंस प्रदान करेगा।

वाहनों के फाइनेंस में करेगी मदद

टाटा मोटर्स के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करना इंडियन बैंक द्वारा अपने डिजिटल सप्लाई-चेन फाइनेंस प्लेटफॉर्म के जरिये सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को लोन देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके जरिये टाटा मोटर्स सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए आसानी से लोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article