बिजनेस

Air India, IndiGo, SpiceJet की कई फ्लाइट्स कैंसिल, भारतीय एयरलाइंस ने बंद किए कुछ एयरपोर्ट

Air India, IndiGo, SpiceJet, others cancel flights: एयर इंडिया ने कहा है कि दोपहर तक इन शहरों से सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी एयरलाइन से संपर्क करके लें। कई एयरलाइंस ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Image

IndiGo एयरलाइंस की भी कई फ्लाइट्स कैंसिल

Air India, IndiGo, SpiceJet, others cancel flights: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच कई भारतीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। भारतीय एयरलाइंस का यह फैसला भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बाद आया है। एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है।

किन-किन जगहों से उड़ानें रद्द की गईं

खबरों के मुताबिक, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से कुछ हवाई क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। श्रीनगर जैसे कुछ एयरपोर्ट पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने कहा है कि दोपहर तक इन शहरों से सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी एयरलाइन से संपर्क करके लें।

एयरलाइन ने X पर दी जानकारी

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की तरफ मोड़ा जा रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’’ स्पाइसजेट के अनुसार, मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं।

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रस्थान, आगमन उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों के कारण हमारे नेटवर्क की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और हिंडन से आने-जाने वाली उड़ानें दोपहर तक रद्द करना शामिल है।

अकासा एयर और इंडिगो की कई उड़ानें रद्द

अकासा एयर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति के कारण, श्रीनगर हवाई अड्डे को नागरिक परिचालन के लिए बंद कर दिया गया है। परिणामस्वरूप, श्रीनगर से हमारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article