Blue Star: भारतीय AC उद्योग का आकार अगले चार साल में दोगुना होने का अनुमान, जानें ब्लू स्टार की रिपोर्ट

Blue Star: ब्लू स्टार ने अपनी मुख्य क्षमताओं को मजबूत करने, नई क्षमताएं हासिल करने, नई प्रक्रियाएं बनाने और नवीन प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए तीन वर्षीय रणनीतिक योजना शुरू की है।

Blue Star: भारत में एयर कंडीशनर (एसी) उद्योग लगभग 27,500 करोड़ रुपये (3.3 अरब डॉलर) का है और इसके अगले चार साल में दोगुना होने की संभावना है। एसी कंपनी ब्लू स्टार ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है। ब्लू स्टार के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) वीर एस आडवाणी ने कहा कि भारतीय एचवीएसीएंडआर (हीटिंग, वेंटिलेटिंग, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेटिंग) उद्योग तेजी से वृद्धि के लिए तैयार है।

Indian AC industry

एयर कंडीशनर।

यह वृद्धि घरेलू एसी की “कम पहुंच” और “उच्च व्यय योग्य आय” वाले मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या, विशेष रूप से तीसरी, चौथी और पांचवीं श्रेणी के शहरों के बाजारों से आने वाले उपभोक्ताओं जैसे कारकों से प्रेरित होगी।

End of Feed