India-USA BTA : पीयूष गोयल ने बताया किस शर्त पर होगी डील, नहीं चलेगा मनमाना टैरिफ

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर बातचीत लगातार जारी है। जहां अमेरिका डील के बेहद करीब होने का दावा कर रहा है। वहीं, भारत ने अपनी शर्तें साफ की हैं।

India-USA BTA : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को साफ कर दिया कि भारत किसी भी ऐसी डील पर आगे नहीं बढ़ेगा, जिसमें उसे अपने प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर व्यापारिक शर्तें नहीं मिलें। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत के लिए तरजीही दरों की पेशकश करनी होगी, तभी BTA के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दी जाएगी।

India-USA BTA

भारत अमेरिका ट्रेड डील में के लिए भारत की बड़ी शर्त

नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर आयोजित एक कार्यशाला में गोयल ने कहा कि जैसे ही अमेरिका भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर दर देने में सक्षम होगा, भारत व्यापार समझौते को अंतिम रूप देगा और उसके अंतिम ब्योरे की घोषणा की जाएगी।

End of Feed